घर में घुसे चोरों ने महिला को फरसा से मारा

मोतिहारी : तुरकौलिया के जयसिंहपुर भैसरा टोला में घर में घुसे चोरों ने विरोध करने पर सुनीला देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया, उसके बाद नकद सहित लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गये. घटना शुक्रवार रात की है. घायल सुनीला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

मोतिहारी : तुरकौलिया के जयसिंहपुर भैसरा टोला में घर में घुसे चोरों ने विरोध करने पर सुनीला देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया, उसके बाद नकद सहित लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गये. घटना शुक्रवार रात की है. घायल सुनीला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि शौच करने घर के बगल में गयी थी. वहा कुछ लोगों के गुनगुनाहट की आवास से डरकर घर भाग आयी. घर में चार-पांच लोग पहले से घुस सोलर लाइट का कनेक्शन काट दिया था. घर से पेटी उठा कर ले जा रहे थे.

विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर पेटी लेकर फरार हो गये. पेटी में घर बनवाने के लिए रखा करीब एक लाख कैश, आभूषण व कीमती कपड़ा था. महिला ने हरसिद्धि सिंघहा के छठ्ठु सहनी, तुरकौलिया जयसिंघपुर के मुसाफिर सहनी, बिहारी सहनी, शंभु सहनी व चंदीश सहनी को आरोपित किया है. नगर पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के लिए आवेदन को तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >