मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा कटास टोला गोली कांड में घायल 11 वर्षीय मंटू कुमार उर्फ आर्यन की भी मौत हो गयी. इसके साथ ही गोलीबारी में मरने वालों की संख्या चार हो गयी है. अपराधियों ने शुक्रवार की रात घर में घुस कर एके-47 से पांच लोगों पर गोलियां बरसायी थीं. इनमें प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री भिखारी सहनी, उनकी पत्नी चंपा देवी व वार्ड सदस्य राजकिशोर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
सिरहा गोलीकांड में जख्मी बच्चे की भी मौत
मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा कटास टोला गोली कांड में घायल 11 वर्षीय मंटू कुमार उर्फ आर्यन की भी मौत हो गयी. इसके साथ ही गोलीबारी में मरने वालों की संख्या चार हो गयी है. अपराधियों ने शुक्रवार की रात घर में घुस कर एके-47 से पांच लोगों पर गोलियां बरसायी थीं. इनमें प्रखंड मत्स्यजीवी […]

देर रात इलाज के दौरान मंटू ने भी दम तोड़ दिया. कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की सुबह चारों शवों का पोस्टमार्टम हुआ. शवों को पुलिस काफिले के साथ सिरहा कटास गांव भेजा गया. मामले में लापरवाही को लेकर एसपी ने पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष वैद्यनाथ चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है. उनके जगह किरण कुमार को थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि पुरानी रंजिश में अपराधियों ने
सिरहा गोलीकांड में
घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार व बाइक के साथ शुक्रवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार अपराधियों में चिरैया हराज का अभिषेक कुमार, विक्की कुमार व शिकारगंज भलुवहिया का हेमंत कुमार शामिल है. उनके पास से एक लोडेड पिस्टल व बाइक बरामद किया गया है. अपराधियों से पूछताछ में घटना के कारण का पता चल गया है. घटना में 12 अपराधी शामिल थे. चार अपराधी भिखारी सहनी के आवासीय परिसर में हथियार लेकर घुसे थे, जबकि सात-आठ अलग-अलग जगहों पर हथियार के साथ मुस्तैद थे. घटना में कुछ स्थानीय लोगों का भी हाथ है. उन्हें चिह्नित किया जा रहा है.
एके-47, पिस्टल व कट्टा से चली गोली
अपराधी पूरी तैयारी में आये थे. उनके पास एके-47, पिस्टल व कट्टा था. तीनों हथियारों से भिखारी सहनी व उसके परिजनों पर 60 राउंड से अधिक गोलियां चलायी गयी हैं. घटनास्थल से 50 खोखा बरामद हुआ है. एसपी ने बताया कि मौके से एके-47, 7.62 व 315 बोर का खोखा बरामद हुआ है. सभी को जांच के लिए एफएसएल भेजा जायेगा.
दो आपराधिक गिरोह का हाथ
एसपी के अनुसार, सिरहा में चार लोगों की हत्या दो आपराधिक गिरोह ने मिलकर किया है. घटना सिरहा कोठी के जमींदार राजेश की हत्या का प्रतिशोध है. पिछले दिनों इलाके के एक मुखिया पर कातिलाना हमला करने वाले अपराधियों के साथ मिलकर राजेश की हत्या का बदला लिया गया है.
आधा दर्जन पर प्राथमिकी
मामले में आधा दर्जन अपराधियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतक भिखारी के पुत्र रमेश सहनी ने प्राथमिकी में सिरहा कोठी के जमींदार स्व भोला सिंह के पुत्र राकेश सिंह के अलावे मौजेलाल प्रसाद, मदन सहनी, शिवनारायण सहनी, प्रभु सहनी व विलास सहनी को नामजद किया है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए एसआइटी की टीम छापेमारी कर रही है. घटना के बाद सभी घर छोड़ फरार हैं. घटना का कारण पुरानी अदावत व गंवई दुश्मनी बतायी जा रही है.
जेल से फरार राकेश सिंह सहित गांव के आधा दर्जन पर प्राथमिकी
जमींदार राजेश हत्याकांड के प्रतिशोध में हुआ खूनी खेल
60 राउंड से अधिक हुई फायरिंग, मौके से 50 खोखा बरामद
भारी सुरक्षा के बीच चारों शवों
का हुआ पोस्टमार्टम