बीओआइ बरियरिया शाखा को लूटने का था प्लान

मोतिहारी : अरेराज में बरियरिया बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लूटने से बच गयी. पश्चिमी चंपारण के अपराधियों ने बैंक लूट की योजना बनायी थी. इसके लिए भैरो स्थान के पास अपराधी इकठ्ठे हुए थे. हथियार के साथ गिरफ्तार तीन अपराधियों ने इसका खुलासा पुलिस के समक्ष किया है. बताया है कि बैंक लूट का […]

मोतिहारी : अरेराज में बरियरिया बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लूटने से बच गयी. पश्चिमी चंपारण के अपराधियों ने बैंक लूट की योजना बनायी थी. इसके लिए भैरो स्थान के पास अपराधी इकठ्ठे हुए थे. हथियार के साथ गिरफ्तार तीन अपराधियों ने इसका खुलासा पुलिस के समक्ष किया है. बताया है कि बैंक लूट का प्लान गिरोह के सरगना सेतु कुमार ने बनायी थी.अपराधी सेतु कुमार बेतिया के बसवरिया माइकल कॉलोनी का रहने वाला है.

पुलिस ने जब भैरो स्थान के पास छापेमारी कर तीन अपराधियों को पकड़ा तो सेतु सहित तीन बदमाश चकमा देकर बाइक से फरार हो गये, जबकि पहाड़पुर के सटहा का सुरज कुमार, पश्चिमी चंपारण का नीरज कुमार व रामायण राम पुलिस के हत्थे चढ गया. पुलिस के अनुसार, आपराधिक षड्यंत्र में अरेराज के भी कुछ बदमाश शामिल थे. उनके द्वारा बैंक की रेकी की गयी थी. उनको भी चिन्हिंत कर लिया गया है.

बहुत जल्द षड्यंत्र में शामिल व घटना को अंजाम देने की साजिश रचने वाले सभी बदमाश पकड़े जायेंगे. इसके लिए अरेराज डीएसपी नुरूल हक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. बेतिया पुलिस से भी सम्पर्क कर फरार अपराधियों का नाम बता दिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

रिमांड पर लिये जायेंगे गिरफ्तार अपराधी : गिरफ्तार तीनों आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है. आर्म्स एक्ट में उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. उनसे मोतिहारी व बेतिया के कई आपराधिक घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी.
पढ़ने के साथ, अपराध में भी साथ रखा कदम : बैंक लूट की योजना में शामिल सभी अपराधी एक साथ बेतिया के इंटर कॉलेज में पढते थे. इस दौरान उनकी दोस्ती हो गयी, उसके बाद सेतु कुमार एक संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा. आधा दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं में अभी तक संलिप्तता स्वीकारी है.
पुलिस टीम को किया जायेगा पुरस्कृत: एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. पुरस्कृत होने वालों में अरेराज डीएसपी नुरूल हक, अरेराज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, अरेराज ओपी प्रभारी संतोष कुमार, संग्रामपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर सहित अन्य शामिल है.
बेतिया का शातिर सेतु कुमार है गिरोह का मास्टर माइंड
अरेराज के बदमाशों ने की थी बैंक की रेकी
बेतिया पुलिस को दी गयी बदमाशों की सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >