चोरी के तीन मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था नंबर एक एप्पल व दो सैमसंग का मोबाइल बरामद मोतिहारी : शहर के मीना बाजार हसीना चौक पर चोरी की मोबाइल बेचने आया एक युवक पकड़ा गया. उसके पास से एक एप्पल व दो सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है. गिरफ्तार युवक बंजरिया दारोगा टोला का […]

मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था नंबर

एक एप्पल व दो सैमसंग का मोबाइल बरामद
मोतिहारी : शहर के मीना बाजार हसीना चौक पर चोरी की मोबाइल बेचने आया एक युवक पकड़ा गया. उसके पास से एक एप्पल व दो सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है. गिरफ्तार युवक बंजरिया दारोगा टोला का सोनू कुमार केसरी है. बताया जाता है कि उसने तीनों मोबाइल को बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था. अपना मोबाइल नंबर भी दिया था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली, उसके बाद मोबाइल खरीदार बनकर युवक से सम्पर्क किया. पुलिस ने हसीना चौक पर पहंुच उसकी घेराबंदी शुरू की. पुलिस को देख युवक मोबाइल लेकर चिकपट्टी की तरफ भागा,
लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में नाका एक के प्रभारी धर्मजीत महतो सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >