विवाहिता को जान से मारने का प्रयास

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासमनपुर गांव में ससुराल वालों ने शायदा खातून को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. घटना को लेकर उसने थाना में आवेदन देकर पति भोला मियां, सास मसुदन खातून व ननद भागमुनी खातून के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि घर में थी. इस […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासमनपुर गांव में ससुराल वालों ने शायदा खातून को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया.

घटना को लेकर उसने थाना में आवेदन देकर पति भोला मियां, सास मसुदन खातून व ननद भागमुनी खातून के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि घर में थी.
इस दौरान तीनों आरोपियों ने मारपीट कर गला में दुपट्टे का फंदा लगा जान मारने का प्रयास किया. शोर मचाने पर हसुआं से गरदन पर मार घायल कर दिया. गले से सोने की चेन, कान की बाली छीनने व जान मारने की धमकी दी. आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच जान बचायी.
प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >