पंसस व ग्रामीणों ने वारंटी को पुलिस से छुड़ाया

तीन नामजद सहित 50 अज्ञात पर केस दर्ज थाना पहुंचे पंसस को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामला जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत का तुरकौलिया : पुलिस के साथ बदसलूकी व मारपीट करते हुए शनिवार की रात जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत बंदराहा गांव के पंसस मनोज कुमार साह ने पुलिस के हाथ से एक वारंटी को छुड़ा लिया. मामले […]

तीन नामजद सहित 50 अज्ञात पर केस दर्ज

थाना पहुंचे पंसस को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत का
तुरकौलिया : पुलिस के साथ बदसलूकी व मारपीट करते हुए शनिवार की रात जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत बंदराहा गांव के पंसस मनोज कुमार साह ने पुलिस के हाथ से एक वारंटी को छुड़ा लिया. मामले को लेकर जमादार मनोहर कुमार सिंह के बयान पर पंसस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि पंसस श्रीसाह के चाचा यादोलाल साह कोर्ट के वारंटी हैं. जिन्हें गिरफ्तार करने के उपरांत पंसस श्री साह व मुकेश कुमार साह, चंद्र किशोर साह सहित 40-50 अज्ञात लोगों ने बलपूर्वक उक्त वारंटी को छुड़ा लिया. वही पंसस श्री साह ने बताया है
कि पुलिस की लाल फीताशाही चरम सीमा पर है. पुलिस ने मेरे फुफा को नजर अंदाज कर गिरफ्तार किया था. जहां पुलिस से विनती कर मुक्त कराया है. वही पंसस के थाने पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
इस बाबत थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत उक्त वारंटी को गिरफ्तार किया गया था. जिसे बलपूर्वक उक्त पंसस ने मुक्त करा भगा दिया. जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गयी है. वही जयसिंहपुर के दो वारंटी राजेंद्र ठाकुर व हीरा मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >