बंजरिया में 1400 बोतल शराब व वैन जब्त

मोतिहारी : पकड़ीदयाल के चैता में अवैध शराब भंडार का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बंजरिया पुलिस ने शनिवार अहले सुबह पिकअप वैन पर लदी करीब 14 सौ बोतल शराब जब्त की है. बंजरिया थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि गुप्त सूचना पर चांदमारी से बंजरिया चौक तक पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है. […]

मोतिहारी : पकड़ीदयाल के चैता में अवैध शराब भंडार का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बंजरिया पुलिस ने शनिवार अहले सुबह पिकअप वैन पर लदी करीब 14 सौ बोतल शराब जब्त की है. बंजरिया थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि गुप्त सूचना पर चांदमारी से बंजरिया चौक तक पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.

इस दौरान पिकअप वैन चालक पुलिस को देख गाड़ी छोड़ फरार हो गया. कारोबारी भी भाग निकला. बरामद शराब जो केवल हरियाणा सप्लाई के लिए लिखा हुआ है. इस छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है. कहते हैं कि चैता के बाद बंजरिया में भारी मात्रा में शराब बरामदगी से शहर व आस-पास के क्षेत्रों में होम डिलेवरी सिस्टम प्रभावित हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >