भाकपा माओवादी मना रहे काला दिवस

सुरक्षा को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट आरपीएफ को विशेष सतर्कता का निर्देश मोतिहारी : भाकपा माओवादी संगठन स्वतंत्रता दिवस पर विध्वंसक कार्रवाई के फिराक में है. नक्सली संगठन 70 वें आजादी के जश्न में खलल डाल सकते हैं. स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली संगठन द्वारा काला दिवस मनाने का आह्वान किया है. भाकपा माओवादी द्वारा […]

सुरक्षा को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट

आरपीएफ को विशेष सतर्कता का निर्देश
मोतिहारी : भाकपा माओवादी संगठन स्वतंत्रता दिवस पर विध्वंसक कार्रवाई के फिराक में है. नक्सली संगठन 70 वें आजादी के जश्न में खलल डाल सकते हैं. स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली संगठन द्वारा काला दिवस मनाने का आह्वान किया है. भाकपा माओवादी द्वारा 14 से 16 अगस्त तक काला दिवस मनाया जायेगा. खुफिया विभाग की इस सूचना के बाद रेलवे में हाई अलर्ट जारी किया गया है. समस्तीपुर आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश ने सभी नक्सल प्रभावित रेलखंड के थानों को अलर्ट करते हुए सुरक्षा को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया है.
पत्र में ऐसी आशंका जतायी गयी है कि नक्सली काला दिवस के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे को निशाना बना सकते है. इस दौरान नक्सली रेलवे को राजस्व की क्षति पहुंचाने के उदेश्य से रेलवे पटरी, पुल-पुलिया व ट्रेनों को निशाना बना सकते हैं. इधर मंडल से आये निर्देश के आलोक में बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप वर्णवाल ने बताया कि स्टेशनों एवं ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वही स्टेशन एवं ट्रेनों पर संदिग्ध लोगों की तलाशी को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >