आपसी मारपीट में महिला की मौत

पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के चोरमा स्थित नयका टोला में बीती रात्रि दो व्यक्तियों के बीच मारपीट में संगीता देवी की मौत हो गयी. घटना के पीछे घरेलू विवाद कारण बताया जाता है. थानाध्यक्ष सह इस्पेंक्टर बी एन चौधरी ने बताया कि संगीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. […]

पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के चोरमा स्थित नयका टोला में बीती रात्रि दो व्यक्तियों के बीच मारपीट में संगीता देवी की मौत हो गयी. घटना के पीछे घरेलू विवाद कारण बताया जाता है. थानाध्यक्ष सह इस्पेंक्टर बी एन चौधरी ने बताया कि संगीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. घटना के बाद मृतक के पति सुरेश दास ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुरेश दास ने अपने ग्रामीण हीरा दास एवं इंदु देवी पर मार-पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >