मकान का भाड़ा व कर्ज वापस मांगने पर पीटा

मोतिहारी : शहर के तेलियापट्टी निवासी मोहन प्रसाद को मकान का भाड़ा व कर्ज का पैसा वापस मांगने पर बेहरमी से पीटा गया. बीच-बचाव करने गये पुत्र चंदन कुमार व भांजा रूपेेेश कुमार के साथ भी मारपीट की गयी. वहीं जान मारने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर मोहन प्रसाद ने नगर थाना में […]

मोतिहारी : शहर के तेलियापट्टी निवासी मोहन प्रसाद को मकान का भाड़ा व कर्ज का पैसा वापस मांगने पर बेहरमी से पीटा गया. बीच-बचाव करने गये पुत्र चंदन कुमार व भांजा रूपेेेश कुमार के साथ भी मारपीट की गयी. वहीं जान मारने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर मोहन प्रसाद ने नगर थाना में आवेदन देकर राजकुमार गुप्ता, सागर कुमार, राममममदरस गुप्ता व बिंदु देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि संजय कुमार के कपड़े की दुकान पर गया था. उस जगह राजकुमार भी खड़े थे. उनके मकान का भाड़ा व कर्ज का पैसा वापस मांगा तो गाली गलौज की. आरोप लगाया कि वर्ष 2003 में जितना रुपये में जमीन खरीदा है, उतना पैसा वापस कर चुका हूं. उल्टे पैसा वापस मांगने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि छानबीन चल रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >