ग्रिल का ताला काट कैश टीवी व मोबाइल की चोरी

शांतिपुरी मुहल्ले में दिया घटना को अंजाम गृहस्वामी ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी मोतिहारी : शहर में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही. शांतिपुरी मुहल्ला में सोमवार की रात चोरों ने बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर प्रमोद सिंह के घर में घुस नकद सहित हजारों की सम्पत्ति गायब कर दी. चोर मेन गेट […]

शांतिपुरी मुहल्ले में दिया घटना को अंजाम

गृहस्वामी ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
मोतिहारी : शहर में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही. शांतिपुरी मुहल्ला में सोमवार की रात चोरों ने बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर प्रमोद सिंह के घर में घुस नकद सहित हजारों की सम्पत्ति गायब कर दी. चोर मेन गेट के ग्रील का ताला काट उनके घर में घुसे, उसके बाद आलमीरा खोल 40 हजार नकद, एक टीवी व मोबाइल चोरी कर फरार हो गये. घर के सदस्यों को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह को हुई. उन्होंने नगर पुलिस को घटना की सूचना दी.
दोपहर में थाना पहंुच आवेदन दिया. उन्होंने पुलिस को बताया है कि घर में महिलाएं अपने कमरे में सो रही थी. बावजूद ग्रिल काट चोर घर में घुस नकद व समान लेकर फरार हो गये. प्रमोद सिंह सुगौली थाना के भटहा गांव के रहने वाले है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >