किसान के घर साढ़े तीन लाख की चोरी

मधुबन : थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख मूल्य की संपति चोरी कर ली. इस बाबत गृहस्वामी नरेश गिरि ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. पीडि़त ने अपने आवेदन में कहा है कि वे लोग […]

मधुबन : थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख मूल्य की संपति चोरी कर ली. इस बाबत गृहस्वामी नरेश गिरि ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. पीडि़त ने अपने आवेदन में कहा है कि वे लोग जब सो रहे थे तभी चोरों ने घर की खिड़की उखाड़ कर घर में घुसकर चोरी कर ली. सुबह जब जगे तो स्थिति देख मामले की सूचना पुलिस को दी. गृहस्वामी ने दावा किया है कि उनके घर में रखे तीन लाख मूल्य के जेवर 50 हजार नकदी व कपड़े बर्तन चोरों ने गायब कर दिये. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने कहा कि आवेदन के आलोक अगली कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >