सदर अस्पताल में ब्लीचिंग छिड़काव व जल निकासी का निर्देश
बुझे हुए स्ट्रीट लाईट भी शीघ्र ठीक करने का निर्देश
मोतिहारी : सदर अस्पताल परिसर में गंदगी और जल-जमाव पर उड़ते कीड़े को देख निरीक्षण के दौरान कर्मियों को फटकार लगाते हुए डीडीसी सुनिल कुमार यादव ने शीघ्र जल निकासी का निर्देश दिया. जल निकासी के लिए बंद नालों की सफाई और जहां पाईप लगाने की आवश्यकता हो वहां पाईप लगा जल निकासी करें. जल निकासी उपरांत ब्लीचिंग पाउडर व अन्य रोग रोधक दवाओं का छिड़काव का भी निर्देश दिया गया.
परिसर में निर्धारित स्थान पर पार्किंग का निर्देश देते हुए डीडीसी ने कहा कि कैंपस के बुझे हुए स्ट्रीट लाईट को शीघ्र चालू करने, मुख्य गेट व अस्पताल के बाहरी परिसर में भी रोशनी की सही व्यवस्था का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है. यहां बतादें कि सदर अस्पताल के उतरी छोर और उतर-पूर्वी कोने पर आवासीय क्वार्टर है. बावजूद अस्पताल के कचड़ा व गंदगी को फेंका जा रहा है. यहां यह भी उल्लेख है कि सदर अस्पताल मोतिहारी को स्वच्छता को ले प्रथम आवार्ड मिला है. मौके पर सिविल सर्जन डा प्रशांत कुमार, डीसी डा मनोज कुमार, प्रबंधक विजय झा आदि थे.
