महिला को डायन बता पीटा

मोतिहारी : कोटवा थाना के डुमरा गांव में महिला को डायन का आरोप लगा बेरहमी से पीटा गया, उसके मुंह में कालिख भी पोत दिया गया. घटना रविवार सुबह आठ बजे की है. महिला को बचाने गये पति के साथ भी मारपीट की गयी. इतना ही नहीं, महिला को गांव में घुमाने का प्रयास किया […]

मोतिहारी : कोटवा थाना के डुमरा गांव में महिला को डायन का आरोप लगा बेरहमी से पीटा गया, उसके मुंह में कालिख भी पोत दिया गया. घटना रविवार सुबह आठ बजे की है. महिला को बचाने गये पति के साथ भी मारपीट की गयी. इतना ही नहीं, महिला को गांव में घुमाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने पहुंच उनका विरोध कर दिया, जिसके बाद सभी थाना में शिकायत करने पर जान मारने व घर में आग लगाने की धमकी देते हुए चले गये.

घायल दंपती को गांववाले सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. महिला के पति ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि ग्रामीण बालेश्वर पासवान, सनोज पासवान, सीमा देवी, पप्पु पासवान, मुनमुन पासवान व पंकज पासवान दरवाजे पर पहंुच पत्नी को डायन-चुड़ैल करते हुए गाली देने लगे. बच्चे के बीमार होने पर डायनपन करने का आरोप लगा रहे थे.

इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को घर से खींच कर बेरहमी से पीटा, उसके बाद मुंह में कालिक पोत दी. वहीं कपड़े भाड़ गांव में घुमाने का प्रयास किया. उसने दरवाजे पर रखी साइकिल व गले से सोने का लॉकेट छीनकर ले जाने का आरोप भी लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >