घर का ताला तोड़ साढ़े तीन लाख की चोरी कोल्हुअरवा की घटना

शनिवार को गांव गया था पूरा परिवार रात में ताला तोड़ नकद व आभूषण ले गये चोर 25 हजार नकद व तीन लाख के आभूषण गायब मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में चोरों ने अरविंद कुमार के घर का ताला तोड़ नकद सहित लाखों का आभूषण गायब कर दिया. घटना शनिवार रात की है. […]

शनिवार को गांव गया था पूरा परिवार

रात में ताला तोड़ नकद व आभूषण ले गये चोर
25 हजार नकद व तीन लाख के आभूषण गायब
मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में चोरों ने अरविंद कुमार के घर का ताला तोड़ नकद सहित लाखों का आभूषण गायब कर दिया. घटना शनिवार रात की है. बताया जाता है कि अरविंद शनिवार की शाम घर मे ताला बंद कर परिवार के साथ गांव चले गये. इस दौरान चोरों ने मेन गेट से लेकर सभी कमरों का ताला तोड़ 25 हजार नकद व करीब तीन लाख का आभूषण गायब कर दिया. रविवार की सुबह मेन गेट का ताला टुटा देख पड़ोसियों ने सूचना दी, जिसके बाद अरविंद गांंव से वापस लौटे. घर में सारा समान बिखरा था. कमरा सहित आलमीरा का ताला टुटा हुआ था.
उन्होंने नगर पुलिस को घटना से अवगत कराया. नाका दो के प्रभारी रविशंकर कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहंुच छानबीन की, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं मिला. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. घटना की तहकीकात की जा रही है. यहां बताते चले कि तीन रोज पहले कोल्हुअरवा में ही छौड़ादानो के रामपुर गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष सचिदानंद प्रसाद के घर का ताला तोड़ चोरों ने हजारों का सामान गायब कर दिया था. वहीं शनिवार की सुबह अपराधियों ने प्रोपटी डीलर के घर फायरिंग कर दहशत फैला दी. तीनों घटनाओं में पुलिस के हाथ खाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >