दलसिंहसराय में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक व स्वर्ण व्यवसायी संजीत कुमार साह को रविवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. व्यवसायी दुकान के सामने मालगोदाम की तरफ पेशाब करने गये थे. पेशाब कर लौटने के क्रम में बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने गोली […]

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक व स्वर्ण व्यवसायी संजीत कुमार साह को रविवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. व्यवसायी दुकान के सामने मालगोदाम की तरफ पेशाब करने गये थे. पेशाब कर लौटने के क्रम में बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने गोली मार दी.

स्थानीय लोग गोलियों की आवाज़ सुनकर जबतक दौड़े, तब तक दोनों अपराधी भाग निकले. लोगों ने व्यवसायी को इलाज़ के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बेगूसराय ले जाने के दौरान व्यवसायी ने रास्ते में दम तोड़ दिया चिकित्सक के मुताबिक व्यवसायी के
दलसिंहसराय में स्वर्ण
सीने में दायी ओर व अंडकोष में गोली लगी है. हालांकि घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि चार गोली चलने की आवाज़ लोगों को सुनाई दी है. जख्मी व्यवसायी कार्राक समसा निवासी दामोदर साह का पुत्र बताया गया है जो दलसिंहसराय के लोकनाथपुर में डेरा लेकर परिवार के साथ रहता है.
दुकान पर रहे व्यवसायी के पुत्र अंकित कुमार ने कहा कि उसके पिता पेशाब करने दुकान से निकले थे तभी चार गोली चलने की आवाज़ पर सभी दौड़े, तो देखा कि उनके पिता को गोली मार दी गयी है. पल्सर बाइक पर लोगों ने दो अपराधियों को भागते देखने की बात कही.
स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही डीएसपी अनवर जावेद अंसारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे.जहां चिकित्सक डॉ अशोक कुमार सिन्हा व व्यवसायी के पुत्र अंकित से जानकारी ली. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी पुलिस बल के साथ अनुमंडल अस्पताल में घटना को देखते हुए अपराधियों की धरपकड़ में जुट गए. डी एस पी ने कहा कि दोषी अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस कार्रवाई कर रही है.
अपरािधयों ने सीने में मारी थी गोली
बेगूसराय िकया गया था रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >