स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ दबोचा अरेराज : स्वर्ण व्यवसायी लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ आखिरकार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा कर ही लिया गया. लूट कांड के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने बुधवार को हरसिद्धि व तुरकौलिया थाना के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर नौ जिन्दा कारतूस, तीन मोबाईल व […]

अवैध हथियार के साथ दबोचा

अरेराज : स्वर्ण व्यवसायी लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ आखिरकार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा कर ही लिया गया. लूट कांड के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने बुधवार को हरसिद्धि व तुरकौलिया थाना के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर नौ जिन्दा कारतूस, तीन मोबाईल व दो बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार किया. डीएसपी नुरुल हक ने बताया की
उक्त पकडे गये अपराधी गिरोह के सदस्यों ने अपने स्वीकृति ब्यान में बताया है की मानिकपुर के बाजार स्थित सुरेश साह के साथ विगत 10 मई को घर जाने के कर्म में 25 हजार नगद व 50 ग्राम सोना लूट लिया गया था.
वही तुरकौलिया के महानवा में गोली चला कर लूट का प्रयास किया गया था. साथ ही अरेराज से पल्सर बाइक चुराने की बात स्वीकार किया है.स्वर्णकार लूट कांड में लाइनर का काम रामविजय सहनी कर रहा था. जबकि गिरोह का मुख्य सरगना महेश कुमार है. पकडे गये उज्जैलोहियर के राम विजय सहनी, जयसिंहपुर के महेश कुमार व बैरियाडीह के अजय सहनी के अलावा दो अन्य लूट कांड में शामिल था. जो पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है. साथ ही डीएसपी ने उक्त दोनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >