सार्वजनिक स्थलों पर बहाल हो सुविधा : ममता

मोतिहारी : चिरैया मधुबनी आश्रम में आयोजित जिला परिषद की पहली सामान्य बैठक में जिप अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही ममता राय ने सदन में जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच सुलभ तरीके से पहुंचाने में जिला परिषद की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. सदन की कार्यवाही में विपक्ष की भूमिका में अपना पक्ष रखते हुए […]

मोतिहारी : चिरैया मधुबनी आश्रम में आयोजित जिला परिषद की पहली सामान्य बैठक में जिप अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही ममता राय ने सदन में जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच सुलभ तरीके से पहुंचाने में जिला परिषद की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. सदन की कार्यवाही में विपक्ष की भूमिका में अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि आमजनों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, स्वच्छ मीड डे मिल एवं जन वितरण प्रणाली को सही एवं दुरूस्त करने को ठोस कदम उठाया जाना चाहिए.

विद्यालय का पढ़न-पाठन सुचारू रूप से चले, अस्पताल में मरीज का समय ईलाज हो एवं दवा मिले ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए. पार्षद ने मलाही पीएसी में डॉक्टर एवं कर्मचारी की नदारदगी पर भी सवाल उठाये. सदन में अपने विचार रखते हुए उन्होने जिले के सार्वजनिक जगह बाजार, मेला, बस व टेम्पू पड़ाव आदि जगहों पर शौचालय, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >