दूरसंचार विभाग में 4.60 लाख का घोटाला

घोटालेबाज कर्मचारी सस्पेंड, नगर थाने में प्राथमिकी एसीएमटीएस का था पैसा, फ्रेंचाइजी से किया उठाव बैंक में नहीं जमा कराया पैसा, डकार गया सारा पैसा मोतिहारी : जिला दूरसंचार विभाग में चार लाख 60 हजार का घोटाला सामने आया है. यह पैसा विभाग का ही एक कर्मचारी डकार गया है. पिछले साल नवंबर महिना से […]

घोटालेबाज कर्मचारी सस्पेंड, नगर थाने में प्राथमिकी

एसीएमटीएस का था पैसा, फ्रेंचाइजी से किया उठाव
बैंक में नहीं जमा कराया पैसा, डकार गया सारा पैसा
मोतिहारी : जिला दूरसंचार विभाग में चार लाख 60 हजार का घोटाला सामने आया है. यह पैसा विभाग का ही एक कर्मचारी डकार गया है. पिछले साल नवंबर महिना से कर्मचारी विभागीय पैसे का उठाव कर हजम कर रहा था, लेकिन रोकड़पाल को गड़बड़ी पकड़ में नहीं आयी. जब घोटाला पकड़ा गया तो आनन-फानन में कर्मचारी को सस्पेंड कर उसके विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
संचार अधिकारी उत्तमचंद्र प्रसाद ने नगर थाना में आवेदन देकर सहायक दूरसंचार तकनीशीयन अंटू कुमार को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
संचार अधिकारी ने पुलिस को बताया है कि सहायक तकनीशीयन अंटू कुमार रोकड़पाल के अधीन काम कर रहा था.वह सीएमटीएस तथा अन्य विभागीय रुपयों की वसूली का काम विभिन्न फ्रेंचाइजियों से करता था.11 नवंबर 2015 से 30 अप्रैल 2016 तक उसने विभिन्न फ्रंेचाइजियों से सीएमटीएस का चार लाख 58 हजार 446 रुपये वसूल लिया, लेकिन बैंक में जमा करने के बजाय गबन कर लिया. टीएम रंजित कुमार सिंहा ने जांच की तो गड़बड़ी सामने आयी.
टीएम ने लेखाधिकारी को गड़बड़ी से अवगत कराया, जिसके बाद संचार अधिकारी उत्तमचंद्र प्रसाद ने नगर थाना में कर्मचारी के विरुद्ध गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी.
गबन के आरोपी ने संचार अधिकारी को लिख कर दिया है कि व विभाग का उक्त पैसा खर्ज कर चुका है. विभागीय पैसों की हेराफेरी पकड़ी गयी तो उसने तत्काल 20 हजार रुपये बैंक में जमा भी कराया है.
क्या कहते हैं इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. छानबीन की जा रही है. दोषि कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >