रंगदारी वसूलने पहंुचे नकाबपोश, धमकाया

मोतिहारी : कुंडवाचैनुपर के हसनपुर बैरिया गांव में बुधवार की रात आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने रंगदारी के लिए प्रभु पासवान के घर पर धावा बोल दिया. अपराधी प्रभु पासवान व उसकी सास को खोज रहे थे. संयोग था कि दोनों घर पर नहीं थे. अपराधियों ने परिवार के अन्य सदस्यों को रंगदारी के पैसे […]

मोतिहारी : कुंडवाचैनुपर के हसनपुर बैरिया गांव में बुधवार की रात आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने रंगदारी के लिए प्रभु पासवान के घर पर धावा बोल दिया. अपराधी प्रभु पासवान व उसकी सास को खोज रहे थे. संयोग था कि दोनों घर पर नहीं थे. अपराधियों ने परिवार के अन्य सदस्यों को रंगदारी के पैसे की जल्द व्यवस्था करने की धमकी दिया, उसके बाद वापस चले गये. घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में रात गुजारी.

श्री पासवान घर पहंुचे तो घटना की जानकारी दी. घटना को लेकर श्री पासवान ने एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि एक महिना पहले यानी 25 जून को अपराधियों ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी. उसके बाद से अलग-अलग नंबरों से कई बार रंगदारी नहीं मिलने पर जान मारने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी़

लेकिन पुलिस ने रंगदारी मे प्रयुक्त उस नंबर के धारक का अबतक पता नहीं लगा सकी. नहीं घटना के उद्भेदन के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा कोई प्रयास किया जा रहा है. यहीं कारण है कि बुधवार की रात बेलगाम अज्ञात नकाबपोश अपराधी घर पर धावा बोल धमकी देकर चले गये. एसपी जितेंद्र राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >