मेहसी : थाना क्षेत्र के सुलशा गांव स्थित पूर्व मुखिया सुषमा देवी के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला भाग निकले. घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है जब परिजन सोने जा रहे थे. फायरिंग की आवाज सुन पूर्व मुखिया व अन्य लोग घर से बाहर निकले तब तक अपराधी भाग चुके थे. दो चक्र फायरिंग की बात सामने आयी है. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार ने घटना की जांच का पूर्व मुखिया से जानकारी प्राप्त की.
यहां उल्लेख है कि सुषमा देवी के पति चुन्नू ठाकुर की हत्या मेहसी प्रखंड कार्यालय में 11 अक्तूबर 2011 को मुकेश पाठक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी. उस समय सुषमा अपने पंचायत की मुखिया थी जो इस बार के चुनाव में हार गयी है. मामले में मुकेश पाठक, निकेश दूबे सहित गांव के तीन लोग आरोपित किये गये, जिसमें एक को छोड़ सभी आरोपित जेल जा चुके है. मामले की सुनवाई भी कोर्ट में है. इधर पूर्व मुखिया के परिजन इस घटना को पुराने मामले से जोड़कर देख रहे है, जिसको लेकर सभी दहशत में है.
