अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक
रक्सौल : 15 अगस्त के पूर्व पंचायत के सभी घरों में शौचालय होना जरूरी है. इसके लिए सरकार के द्वारा सभी लाभुकों को राशि दिये जाने का प्रावधान है. उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सिसवा पंचायत भवन में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की बैठक में कही. सरकार की योजना है कि जिन घरो में शौचालय नहीं है. वे लोग अपने घर में शौचालय बनवाये इसपर एक शौचालय के लिए बारह हजार दिया जायेगा. वही उन्होंने कहा की बारह हजार में शौचालय बनाया जा सकता है. यदि कोई लाभुक उससे ज्यादा अपने पास से मिलाकर चाहे तो शौचालय का निर्माण कर सकते हैु. शौचालय निर्माण के बाद बारह हजार लाभुकों को विभाग के द्वारा दिया जायेगा.
वहीं मौके पर ग्रामीणों के बीच एक टीम बनाने का निर्णय लिया गया. उक्त टीम जांच करेगी की किन-किन परिवार के लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं. वहीं एसडीओ श्री प्रकाश ने कहा कि जिन परिवार के लोगो के द्वारा 15 अगस्त के पूर्व शौचालय बनाकर. इसकी सूचना प्रखंड को दिया जायेगा. उसे सरकारी राशि के साथ अनुमंडल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा.
