पिस्तौल दिखा मुंशी से कैश व बाइक की लूट

पीपरा : हथियारबंद अपराधियों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 28 एक व्यवसायी के मुंशी से कैश, बाइक व मोबाइल लूट लिया. घटना शरिवार शाम पांच बजे की है. अपराधी तीन की संख्या में पुरानी टीवीएस बाइक पर सवार थे. चकिया से पीछा करते हुए रामगढवा मध्य विद्यालय के पास व्यवसायी के मुंशी को घेर लिया, उसके […]

पीपरा : हथियारबंद अपराधियों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 28 एक व्यवसायी के मुंशी से कैश, बाइक व मोबाइल लूट लिया. घटना शरिवार शाम पांच बजे की है. अपराधी तीन की संख्या में पुरानी टीवीएस बाइक पर सवार थे. चकिया से पीछा करते हुए रामगढवा मध्य विद्यालय के पास व्यवसायी के मुंशी को घेर लिया, उसके बाद पिस्तौल का भय दिखा 77 सौ नकद, ग्लैमर बाइक व मोबाइल लूट हथियार लहराते हुए फरार हो गये.

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहंुचे. अपराधियों का लोकेशन लेकर उनका पीछा भी किया. छतौनी के अमन ड्रग एजेंसी के मुंशी रंजय कुमार चकिया से लहना वसूल ग्लैमर बाइक नंबर बीआर05एल/3321 से मोतिहारी वापस लौट रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए रामगढवा मध्य विद्यज्ञलय के पास घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >