नशेड़ियों की तलाश में बाइक से होगी गश्ती

मोतिहारी : शराब बंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद पुलिस बाइक से गश्ती करेगी. नशापान एवं अवैध कारोबारियों की तलाश में गश्ती की कार्रवाई को तेज करने के लिए सरकार ने उत्पाद पुलिस को बाइक मुहैया कराने की योजना बनायी है. इसको लेकर विभागीय स्तर पर बाइक खरीदने की कवायद चल रही है. बताया […]

मोतिहारी : शराब बंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद पुलिस बाइक से गश्ती करेगी. नशापान एवं अवैध कारोबारियों की तलाश में गश्ती की कार्रवाई को तेज करने के लिए सरकार ने उत्पाद पुलिस को बाइक मुहैया कराने की योजना बनायी है. इसको लेकर विभागीय स्तर पर बाइक खरीदने की कवायद चल रही है.

बताया जाता है कि जुलाई माह के भीतर सभी जिला को बाइक उपलब्ध करा दिया जायेगा. इस कड़ी में पूर्वी चंपारण जिला के लिए पांच बाइक की स्वीकृति मिली है. अधीक्षक उत्पाद केशव कुमार झा ने बताया कि बाइक की
खरीदारी को लेकर विभागीय स्तर पर पहल शुरू हो गयी है. कहा कि बाइक उपलब्ध होने पर नशापान एवं कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई को स्पेशल टीम बनेगा.
जिला उत्पाद पुलिस को मिलेगी बाइक
कार्रवाई में तेजी को सरकार ने बनायी योजना
जिला के लिए पांच बाइक की मिली स्वीकृति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >