अधीक्षक पर बालबंदी को भगाने का आरोप, प्राथमिकी

मोतिहारी : कलेक्ट्रेट स्थित बाल सुधार गृह से रोज ब रोज भाग रहे बाल बंदियों के मामले में बाल सुधार गृह के अधीक्षक मो फिरोज को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई राजकुमार सिंह ने नगर थाने में दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि […]

मोतिहारी : कलेक्ट्रेट स्थित बाल सुधार गृह से रोज ब रोज भाग रहे बाल बंदियों के मामले में बाल सुधार गृह के अधीक्षक मो फिरोज को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई राजकुमार सिंह ने नगर थाने में दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि अधीक्षक जान बूझ कर बाल बंदियों को सुधार गृह से भगाते हैं. किशोरों को अस्पताल भेजने के बाद इलाज की परची नहीं रखी जाती.

नौ जून को शुभम को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन न तो अस्पताल में इसके सबूत थे और न ही अधीक्षक के पास. प्राथमिकी में इस तरह के कई उदाहरण दिये गये हैं. हाल ही में रिमांड होम की सुरक्षा में सेंधमारी कर किचेन का ग्रिल काट चार बाल बंदी फरार हो गये. यही नहीं, अस्पताल अधीक्षक के द्वारा इलाज के बजाय परिजनों को सौंप दिया जाता है. आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अब तक 23 बाल बंदी फरार हुए हैं, जिसमें से संजय कुमार नामक बाल बंदी मंगलवार को वापस लौटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >