केंद्रीय विश्वविद्यालय में 14 विषयों की होगी पढ़ाई
मोतिहारी : (पूर्वी चंपारण) महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 14 विषयों की पढ़ाई होगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है और प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया गया है. बीएससी के छह विषयों, बीए के पांच विषयों, बीकॉम के 30 फेकल्टिज के साथ-साथ एमबीए व एमएसडब्ल्यू की कक्षाएं संचालित होंगी. जानकारी देते हुए कुलपति प्रो डाॅ […]
मोतिहारी : (पूर्वी चंपारण) महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 14 विषयों की पढ़ाई होगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है और प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया गया है. बीएससी के छह विषयों, बीए के पांच विषयों, बीकॉम के 30 फेकल्टिज के साथ-साथ एमबीए व एमएसडब्ल्यू की कक्षाएं संचालित होंगी. जानकारी देते हुए कुलपति प्रो डाॅ अरविंद कुमार अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में मंगलवार को बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा.
एमबीए व एमएसडब्ल्यू के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट दिया जायेगा. इसके लिए एक बेहतर मापदंड तैयार कर लिया गया है. शिक्षक भरती की प्रक्रियाएं भी शुरू कर दी गयी है. कुलपति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस विश्वविद्यालय की अलग पहचान पूरी दुनिया में दिलाने की कोशिश की जायेगी और इसके लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार कर काम किया जायेगा. केंद्रीय विश्वविद्यालय की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कुलपति ने कहा कि यह जिला शिक्षा का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है.
कुलपति ने जारी किया प्रोस्पेक्टस, पांच सितंबर से आरंभ होंगी कक्षाएं
एमबीएम व एमएसडब्ल्यू के छात्रों को दिया जायेगा कैंपस प्लेसमेंट
शिक्षा की गुणवत्ता पर रहेगी विशेष नजर
मार्केट के चैनल गेट में दौड़ा करेंट, महिला की गयी जान
रोहतास जिले के सासाराम शहर में धर्मशाला चौक स्थित ठाकुर मार्केट के चैनल गेट में मंगलवार को अचानक करेंट दौड़ गया. इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला को बचाने में उसकी ननद को भी करेंट का जोरदार झटका लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. साथ रहे तीन मासूम बच्चे भी झुलस गये. इनमें महिला के दो बच्चे व उसकी एक भांजी है. जानकारी के अनुसार, नयका गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी अनीता देवी (30 वर्ष) ननद पूजा कुमारी (17 वर्ष), भांजी जूही कुमारी (10 वर्ष), बेटे अनुराज (पांच वर्ष) व बेटी अमृता (सात वर्ष) के साथ मंगलवार की सुबह अपने किसी रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रही थीं.
इस दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए उक्त सभी धर्मशाला चौक के समीप ठाकुर मार्केट के अंदर जा रहे थे. इस बीच, मार्केट के चैनल गेट में करेंट आ गया था. इससे अनजान महिला का हाथ गेट से छू गया,जिससे वह छटपटाने लगी. अपनी भाभी को छटपटाते देख ननद पूजा ने बचाना चाहा, लेकिन वह भी चपेट में आ गयी. साथ रहे तीन बच्चे भी करेंट के झटके से दूर जा गिरे.
हालांकि स्थानीय लोगों ने बिजली के तार को डंडे से तोड़ डाला, लेकिन तब तक महिला के प्राण पखेरू उड़ चुके थे.