रामगढ़वा के पूर्व मुखिया पति सहित पांच पर प्राथमिकी
मोतिहारी : शहर के कुंआरी देवी चौक विवाद में रामगढ़वा के पूर्व मुखिया पति महानंद सहनी सहित अन्य के विरुद्ध नगर थाना में तीसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है. मुफस्सिल थाना के नंदपुर गांव निवासी रॉकी कुमार ने महानंद सहनी के अलावे देव कुमार सहनी, बिक्रमा सहनी, विंदा सहनी, जितेंद्र सहनी सहित पर जानलेवा हमला करने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : शहर के कुंआरी देवी चौक विवाद में रामगढ़वा के पूर्व मुखिया पति महानंद सहनी सहित अन्य के विरुद्ध नगर थाना में तीसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है. मुफस्सिल थाना के नंदपुर गांव निवासी रॉकी कुमार ने महानंद सहनी के अलावे देव कुमार सहनी, बिक्रमा सहनी, विंदा सहनी, जितेंद्र सहनी सहित पर जानलेवा हमला करने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को बताया है कि राजवंशी साह की दुकान पर पान खा रहा था.
इस दौरान हरवे-हथियार से लैस उक्त सभी आरोपियों ने घेर लिया.
उसके बाद गाली गलौज करते हुए फरसा से मार घायल कर दिया. उसने महानंद सहनी पर प्रतिमाह तीस हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. बताते चले कि पंचायत चुनाव के विवाद को लेकर सुरहा व बड़हरवा के ग्रामीण आपस में उलझ गये थे. दोनों तरफ से जम कर पत्थरबाजी, मारपीट के बाद सड़क पर आगजनी व दुकानों में तोड़फोड़ हुई थी.