नकछेद टोला में महिला को बेरहमी से पीटा

मोतिहारी : शहर के नकछेद टोला में चहारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर उर्मिला देवी को लोहे की रड से मार घायल कर दिया गया. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि घर में कोई नहीं था. इस दौरान राजन कुमार, राजेश कुमार […]

मोतिहारी : शहर के नकछेद टोला में चहारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर उर्मिला देवी को लोहे की रड से मार घायल कर दिया गया. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि घर में कोई नहीं था. इस दौरान राजन कुमार, राजेश कुमार चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ आकर चहारदीवारी तोड़ दिया. विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, उसके बाद रड से मार सिफ फोड़ दिया. गमछा से गला दबा जान मारने का प्रयास भी किया. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >