महपतिया गांव की घटना

गोली लगने से घायल को डीएमसीएच किया गया रेफर गांव में शांति, चार चौकीदारों को किया गया तैनात स्पीडी ट्रायल चला कर दिलायें सजा विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने जाना रामगढ़वा कांड की पीड़िता का हाल राज्य सरकार से की इस्तीफा देने की मांग महागंठबंधन की सरकार में बढ़ा अपराध मोतिहारी […]

गोली लगने से घायल को डीएमसीएच किया गया रेफर

गांव में शांति, चार चौकीदारों
को किया गया तैनात
स्पीडी ट्रायल चला कर दिलायें सजा
विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने जाना रामगढ़वा कांड की पीड़िता का हाल
राज्य सरकार से की इस्तीफा देने की मांग
महागंठबंधन की सरकार में बढ़ा अपराध
मोतिहारी : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि रामगढ़वा कांड के आरोपितों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलायी जाये. प्रदेश सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है. इसलिए सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि जब से महागंठबंधन की सरकार बनी है. प्रदेश में रंगदारी, हत्या, दुष्कर्म आदि की घटनाएं बढ़ी हैं. अब डीआइजी, डॉक्टर व व्यवसायी से रंगदारी मांगी जा रही है. इसका असर प्रदेश के विकास पर पड़ रहा है.
स्पीडी ट्रायल चला
मुख्यमंत्री शराब बंदी का ढिंढोरा पीट रहे हैं.
विपक्ष के नेता मोतिहारी पीपरा व रामगढ़वा कांड की पीड़िताओं से मिलने के लिए आये थे. इसके बाद सदर अस्पताल में पत्रकारों से बात कर रहे थे . उन्होंने कहा कि रामगढ़वा घटना की पुलिस जांच समय पर होती और डॉक्टर सही तरीके से जांच करते, तो घटना के तीन दिन बाद ये सामने नहीं आता. रक्सौल सीमावर्ती क्षेत्र से केडिया व ओमप्रकाश सोनी नामक व्यवसायी का अपहरण हुआ और फिरौती देकर मुक्त कराया गया. यह सब गिरती कानून व्यवस्था को दरशाता है. अगर सरकार अपराधियों को समय से स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाती, तो अपराध पर लगाम लग जाता. मौके पर विधायक रामचंद्र सहनी, इ. राणा रणधीर सिंह, सचींद्र सिंह, शय़ाम बाबू यादव, केदार प्रसाद आदि मौजू थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >