आयोग ने दस साल में दुष्कर्म की जांच का ब्योरा तलब किया

मोतिहारी : रामगढ़वा के जुमाई टोला कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने मोतिहारी के सीएस के दिल्ली तबल किया है. इसको लेकर आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. सीएस को पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट भी लाने को कहा गया है. इसके अलावा पिछले दस साल में जिले में दुष्कर्म की जितनी भी […]

मोतिहारी : रामगढ़वा के जुमाई टोला कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने मोतिहारी के सीएस के दिल्ली तबल किया है. इसको लेकर आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. सीएस को पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट भी लाने को कहा गया है. इसके अलावा पिछले दस साल में जिले में दुष्कर्म की जितनी भी जांच हुई है, उनके बारे में भी जानकारी सीएस से मांगी गयी है. साथ ही संबंधित सभी कागजात लाने का निर्देश भी जारी किया गया है.

इघर, बताया गया है कि मामले की जांच करने पहुंची आयोग की सदस्य बुधवार को आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को घटना से संबंधित रिपोर्ट सौपेंगी. इस संबंध में जब सिविल सर्जन से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आपको सब जानकारी है. हम आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >