रमजान के पहले शब-ए-कद्र में सारी रात हुई इबादत

मोतिहारी : रमजान के पहले शब-ए-कद्र में सारी रात लोगों ने इबादत की और अल्लाह से दुआ की. जिले भर के मुसलिम भाइयों ने इस मौके पर कुरान की तिलावत की और अल्लाह से दुआ मांगी. शहर के जमा मसजिद,चीक पट्टी के हाजीलाल खां मसजिद, अगरवा मसजिद, नकछेद टोला मसजिद समेत जिले भर के मसजिदों […]

मोतिहारी : रमजान के पहले शब-ए-कद्र में सारी रात लोगों ने इबादत की और अल्लाह से दुआ की. जिले भर के मुसलिम भाइयों ने इस मौके पर कुरान की तिलावत की और अल्लाह से दुआ मांगी.

शहर के जमा मसजिद,चीक पट्टी के हाजीलाल खां मसजिद, अगरवा मसजिद, नकछेद टोला मसजिद समेत जिले भर के मसजिदों में सारी रात लोग जगते रहे और कुरान की तिलावत के साथ-साथ नमाज अदा करते रहे. जामा मसजिद के इमाम कारी जलालुद्गीन कासमी ने इस रात की विशेषता पर जानकारी देते हुए कहा कि इस रात को की गयी
इबादत सबसे ज्यादा पसंद होती है. खूशनसीब वे होते हैं जो इस रात की कद्र करते हैं और इबादत करते हैं. रहमतों की बारिश होती है. इसी रात को कुरआन पाक अवतरित हुई है. दूसरी तरफ जिले के बंजरिया,तुरकौलिया,ढाका,घोडासहन, केसरिया आदि क्षेत्रों में स्थित मसजिदें रात भर गुलजार होती रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >