बच्चे की गला रेत हत्या

अपराध . तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था आजीत मां का रो-रो कर बुरा हाल मां के आवेदन पर तीन नामजद पकड़ीदयाल : ना क्षेत्र के चोरमा पंचायत स्थित लहेरिया टोला वार्ड नंबर एक में रविवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली हृदय विदारक घटना घटी है. अपराधियों ने लहेरिया निवासी रूबीना खातुन के […]

अपराध . तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था आजीत

मां का रो-रो कर बुरा हाल
मां के आवेदन पर तीन नामजद
पकड़ीदयाल : ना क्षेत्र के चोरमा पंचायत स्थित लहेरिया टोला वार्ड नंबर एक में रविवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली हृदय विदारक घटना घटी है. अपराधियों ने लहेरिया निवासी रूबीना खातुन के सात माह के पुत्र की गला रेत हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात आजीत हुसैन अपनी मां रूबीना के साथ सोया था. इसी बीच अपराधियों ने घर का टाट फाड़ कर प्रवेश किया और बच्चे को उठा घर से करीब दो मीटर दूर फुलवारी ले जाकर उसकी हत्या गला रेत कर दी. जब सुबह रूबीना उठी तो विस्तर पर बेटे को नहीं देख अपनी सास को जगाया.
इस बीच घर का टाट टूटा देख घर वालों को अनहोनी की आशंका होने लगी. इतने में आस पास के लोग रूबीना के घर एकत्रित हो गये और बच्चे की खोजबीन करने लगे. इस दौरान लोगों ने बच्चे को फुलवारी में मृत पाया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण थानाध्यक्ष वैधनाथ चौधरी के नेतृत्व में किया. इसके उपरांत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. घटना को लेकर मृत बच्चे की मां रूबीना खातुन ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पंचायत के बंगला टोला निवासी नबी मियां, सैफुद्दीन मियां व विजय पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 81/16 दर्ज कर मामले की तह तक पहुंचने के लिए छानबीन शुरू कर दी है.
मां का है रो-रो कर बुरा हाल:
मृतक आजीत की मां रूबीना का घटना को लेकर रो-रो कर बुरा हाल है. उसके हृदय विरादक आवाज को सुन आस पास की सैकड़ों महिलाओं सहित अन्य लोगों के आंखे भी नम दिखी. लोग दबी जुबान में यहीं कह रहे थे कि इस छोटे से लाल से किसी कि क्या दुश्मनी हो सकती है.
रविवार को ही सात माह का हुआ था आजीत
तीन भाई बहनों में सबसे छोटा अजित रविवार को ही पूरे सात माह का हुआ था. तीन भाई बहनों में सात वर्षीय साजिद हुसैन बड़ा व चार वर्षीय बहन सहिना खातुन है. वहीं आजीत के पिता जफरूल्लाह यूपी में रह कर छोटा-मोटा व्यापार कर अपने परिवार का भरण पोषण का काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >