व्यवसायी को मारपीट कर सड़क किनारे फेंका

ढाका (पूचं). पचपकड़ी ओपी के ढाका मुख्य मार्ग चिरान मिल के पास अपराधियों ने सोरपनिया निवासी किराना व्यवसायी मिथिलेश कुमार के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद उसका हाथ व मुंह बांध कर सड़क के किनारे फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना पर पहुंची पचपकड़ी पुलिस ने व्यवसायी को […]

ढाका (पूचं). पचपकड़ी ओपी के ढाका मुख्य मार्ग चिरान मिल के पास अपराधियों ने सोरपनिया निवासी किराना व्यवसायी मिथिलेश कुमार के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद उसका हाथ व मुंह बांध कर सड़क के किनारे फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना पर पहुंची पचपकड़ी पुलिस ने व्यवसायी को ढाका रेफरल अस्पताल में भरती कराया. व्यवसायी पचपकड़ी में अपने प्रतिष्ठान को बंद कर सोरपनिया स्थित घर लौट रहे थे. इसी बीच चिरान मिल के पास घात लगाये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना की पुष्टि करते हुए ओपी प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >