युवाओं के साकारात्मक सहभागिता के बिना संभव नहीं राष्ट्र का विकास
मोतिहारी : चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को गांधी संग्रहालय में आहृान इंडिया के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गांधीवादी विचारों के प्रचार-प्रसार व इस क्षेत्र की उन्नती में योगदान देने वाले गांधीवादियों के संग कर्मठ लोक सेवकों को सम्मानित किया गया.
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय उपाध्याय द्वारा प्रतीक चिन्हृ देकर सम्मानित किया गया. वहीं सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार, गांधीवादी चिंतन के प्रचार-प्रसार को गति देने वाले गांधी संग्रहालय के सचिव सह पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह व आध्यात्मिक-सामाजिक कार्यो के लिए प्रो रामनिरंजन पाण्डेय को सम्मानित किया गया.
इसके उपरांत गांधीवादी चिंतन के अनुरूप ‘राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका’ विषयक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार सर्वभौमिक व सर्वकालिक है.
उन्होंने जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से उत्पन्न दूरियों को समाप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया, जिसे युवा पीढ़ी को आवश्यक आत्मसात करना चाहिए. वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एक सतत प्रक्रिया है. भारत जैसे विशाल राष्ट्र का निर्माण युवा पीढ़ी की सकारात्मक सक्रियता के बीना संभव नहीं है. महात्मा गांधी ने एक ऐसे भारत की परिकल्पना की थी जिसमें धार्मिक सहिष्णुता व नागरिक स्वतंत्रता कायम हो.
कार्यक्रम को सिविल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार व समाजसेवी प्रो0 राम निरंजन पाण्डेय, राय सुंदरदेव शर्मा, विनय कुमार उपाध्याय, विजय राम, सुग्रीव तिवारी, अनवर आलम, अमरेन्द्र सिंह, बबिता, ई डॉ रत्नेश्वर उपाध्याय, प्रो आर कुमार, डॉ चन्द्रांशु आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन कुणाल प्रताप सिंह ने किया.
मौके पर सत्यदेव उपाध्याय, सफी अहमद, सतेन्द्र तिवारी, प्रीतम अग्रवाल, अभिषेक सिंह, अनिकेत पाण्डेय, रंजीत गिरि, अभय कुमार मिश्र, रितेश वर्मा, मंटू दूबे, राजू प्रसाद, डॉ नशीमूल, चन्द्र भूषण तिवारी, विजय उपाध्याय सहित जिले के जाने-माने गांधीवादी, सक्रिय सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बुद्धिजीवियों ने भाग लिया.
