घर का छज्जा गिरने से तीन घायल

बैंक रोड में हुआ हादसा रक्सौल : शहर के बैंक रोड स्थित ताराचंद्र अग्रवाल के घर का छज्जा गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जो कि ताराचंद अग्रवाल के घर के पास नाश्ता कर रहे थे. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के कलैया वार्ड नंबर-6 निवासी अजय […]

बैंक रोड में हुआ हादसा

रक्सौल : शहर के बैंक रोड स्थित ताराचंद्र अग्रवाल के घर का छज्जा गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जो कि ताराचंद अग्रवाल के घर के पास नाश्ता कर रहे थे.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के कलैया वार्ड नंबर-6 निवासी अजय कुमार गुप्ता रक्सौल आर्युवेदिक दवा खरीद करने के लिए अपने संबंधियों के साथ रक्सौल आये थे. दवा खरीदने के बाद वापस जाने के क्रम में गौरीशंकर जायसवाल के दुकान पर नाश्ता कर रहे थे. इसी बीच छज्जा टूट कर गिर गया.
इसमें अजय कुमार गुप्ता के साथ-साथ सरोज साह व भोला पटेल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दुकानदार के द्वारा पीड़ितों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायल अजय कुमार ने बताया कि अगर दुकान के ऊपर त्रिपाल नहीं लगा होता तो बड़ा हादसा हो जाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >