साइड इंचार्ज से मांगी पांच लाख की रंगदारी

नलकूप विभाग में विद्युतीकरण का काम कर रही है कंपनी नगर थाना में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी मोतिहारी : अपराधियों ने सुप्रिया एंड कंपनी के साइड इंचार्ज वीरेंद्र कुमार से पांच लाख की रंगदारी मांगी है. श्री कुमार पटना के जगदेव पथ गरमुचक के रहने वाले है. मोतिहारी लघु सिंचाई विभाग के विद्युतीकरण का काम […]

नलकूप विभाग में विद्युतीकरण का काम कर रही है कंपनी

नगर थाना में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी
मोतिहारी : अपराधियों ने सुप्रिया एंड कंपनी के साइड इंचार्ज वीरेंद्र कुमार से पांच लाख की रंगदारी मांगी है. श्री कुमार पटना के जगदेव पथ गरमुचक के रहने वाले है. मोतिहारी लघु सिंचाई विभाग के विद्युतीकरण का काम करवा रहे है. अपराधियों ने शनिवार की सुबह करीब 10:02 बजे उनके मोबाइल पर फोन कर पहले गाली गलौज की, उसके बाद पांच लाख की रंगदारी मांगी. कहा कि एक सप्ताह के अंदर रंगदारी नहीं मिला तो अंजाम बूरा होगा.
उसने जान मारने की धमकी देते हुए परियोजना बंद कर वापस चले जाने की धमकी भी दी है.उनके पास रंगदारी के लिए 8434620179 नंबर से फोन आया है.घटना को लेकर श्री कुमार दहशत में है.उन्होंने डीएम अनुपम कुमार,एसपी जितेंद्र कुमार सहित कार्यपालक व सहायक अभियंता को भी घटना से अवगत कराया है.साथ ही नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. श्री कुमार ने पुलिस को बताया है कि साइड पर काम करवा रहा था. इस दौरान अपराधियों ने फोन कर रंगदारी मांगी और जान मारने व काम बंद कर वापस लौट जाने की धमकी दी. श्री कुमार बलुआ टाल स्थित पंडित उगम पांडेय कॉलेज के पास रहते है. घटना के बाद नलकुप विभाग में विद्युतिकरण का काम ठप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >