वोट के बाद पेट, चल दिये परदेस

यात्रा. ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा अधिकांश मजदूर जा रहे हैं दिल्ली व पंजाब सीतामढ़ी : पंचायत चुनाव की वोटिंग समाप्त हो गयी. अधिकांश पदों की मतगणना भी संपन्न हो गयी. चुनाव के चलते नौकरी-पेशा व मजदूरी करने वाले लोग बाहर से घर आये थे. वोटिंग संपन्न होते ही खास […]

यात्रा. ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा

अधिकांश मजदूर जा रहे हैं दिल्ली व पंजाब
सीतामढ़ी : पंचायत चुनाव की वोटिंग समाप्त हो गयी. अधिकांश पदों की मतगणना भी संपन्न हो गयी. चुनाव के चलते नौकरी-पेशा व मजदूरी करने वाले लोग बाहर से घर आये थे.
वोटिंग संपन्न होते ही खास कर मजदूर वर्ग के लोगों को खुद व परिवार के अन्य सदस्यों के पेट की चिंता उन्हें सताने लगी. उन्हें मालूम है कि सिर्फ मतदान कर देने से उनका व उनके बच्चों का पेट भरने वाला नहीं है. संभवत: यही बात सोच कर वोटिंग के बाद बाहर रहने वाले लोग अब जाने लगे हैं.
स्टेशन पर काफी भीड़: अधिकांश लोग ट्रेन से सफर करना सुरक्षित समझते हैं. वैसे भी दिल्ली व पंजाब समेत बाहर के अन्य शहरों में काम पर जाने के लिए मध्यम वर्ग व मजदूर वर्ग के लोगों के लिए एक मात्र ट्रेन ही सहारा है. इस कारण इन दिनों स्टेशन पर बाहर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है. इनमें अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग देखे जा रहे हैं. बता दें कि मनरेगा योजना विफल रहने के कारण मजदूर यहां से पंजाब व अन्य शहरों के लिए पलायन कर रहे हैं.
बाहर गये बिना नहीं चलेगा पेट
पंजाब जा रहे परिहार के अजय सदा, विनय कुमार, सुरेंद्र पासवान, विनय कुमार सदा, प्रभु पंडित, भीखर राम व सुरेंद्र सदा ने बताया कि गांव में काम नहीं मिलने के चलते बाहर जाना पड़ रहा है. वे लोग शौक से नहीं, बल्कि पेट की खातिर बाहर जा रहे हैं. बाहर में बिना कमाये न तो खुद का और न ही बाल-बच्चों का पेट भरेगा. बताया कि मजदूरों के लिए सरकारी योजना फेल होने से दूसरे राज्य में जाना पड़ रहा है.
सीतामढ़ी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
रेलवे को राजस्व का लाभ : यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे के राजस्व में इजाफा हुआ है. लोकल टिकट व आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक जून से छह जून तक आरक्षित टिकट पर करीब 450 यात्री प्रतिदिन सफर किये तो सात जून को अचानक बाहर जाने वाली यात्रियों की बढ़ कर 4935 हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >