सिलिंडर विस्फोट कांड में एक और की मौत

सुगौली : छपवा चौक पर हुए सिलिंडर विस्फोट कांड में झुलसे लोगों में पटना में इलाज के दौरान आठ वर्षीय सुनील कुमार की मौत बुधवार की देर रात हो गयी. मृतक प्रखंड के भटहां पंचायत के निवासी पारस सहनी का पुत्र है. उसकी मौत में बाद गैस अगलगी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 […]

सुगौली : छपवा चौक पर हुए सिलिंडर विस्फोट कांड में झुलसे लोगों में पटना में इलाज के दौरान आठ वर्षीय सुनील कुमार की मौत बुधवार की देर रात हो गयी. मृतक प्रखंड के भटहां पंचायत के निवासी पारस सहनी का पुत्र है. उसकी मौत में बाद गैस अगलगी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है. इसके मौत से एक ओर जहां परिवार में मातम है वहीं गांव के लोग बालक की मौत से मर्माहत है.

मृतकों के परिजनों को मिले चार लाख : सुगौली. थाना क्षेत्र के छपवा चौक पर अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुई विस्फोट में झुलस कर मरे लोगों के सहातार्थ चार-चार लाख रुपये का चेक उनके परिजनों को सौंपा गया. गुरुवार की शाम अंचलाधिकारी बद्री गुप्ता ने छपवा चौक निवासी मृत ललन कुमार की विधवा व श्रीपुर के वेद प्रकाश की विधवा को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया. उन्होंने कहा कि घायलों को भी सरकारी सहायता दी जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >