बिहार : न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धमकी मिलने के बाद दर्ज करायी प्राथमिकी

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आज एक प्राथमिकी दर्ज करायी और कहा कि उन्हें 25 लाख रुपये देने की और ऐसा नहीं करने पर जान से मारे जाने की धमकी मिली है. शहर थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा, ‘‘रक्सौल, मोतिहारी में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत कुमार […]

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आज एक प्राथमिकी दर्ज करायी और कहा कि उन्हें 25 लाख रुपये देने की और ऐसा नहीं करने पर जान से मारे जाने की धमकी मिली है. शहर थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा, ‘‘रक्सौल, मोतिहारी में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत कुमार प्रियदर्शी ने 25 लाख रुपये जबरन वसूली की मांग पर और ऐसा नहीं करने पर जान से मारे जाने की धमकी मिलने पर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी के अनुसार प्रियदर्शी को किसी गुमनाम व्यक्ति ने दो बार फोन किया, जब वह मोतिहारी में अपने आधिकारिक चैंबर में काम कर रहे थे. एसएचओ ने कहा कि जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >