मोतिहारी : रेलवे चहारदीवारी गिरने के हादसे में दबकर पलक की हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने बुधवार की संध्या स्टेशन-जानपुल सड़क को घंटों जाम किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीच आगजनी कर आवागमन अवरूद्ध कर दिया. करीब एक घंटे तक उक्त पथ से आवागमन ठप रही. सभी लोग हादसे के शिकार बच्चे […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : रेलवे चहारदीवारी गिरने के हादसे में दबकर पलक की हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने बुधवार की संध्या स्टेशन-जानपुल सड़क को घंटों जाम किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीच आगजनी कर आवागमन अवरूद्ध कर दिया. करीब एक घंटे तक उक्त पथ से आवागमन ठप रही. सभी लोग हादसे के शिकार बच्चे के परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
उनका कहना था कि रेलवे प्रशासन मृतक पलक के परिजन को नौकरी एवं घटना में शामिल सभी परिवार को मुआवजा दे. वहीं, इलाजरत बच्चों को रेलवे समुचित चिकित्सीय खर्च मुहैया कराये. प्रदर्शनकारियों को आरपीएफ टीम ने समझा-बुझाकर जाम हटाया. आरपीएफ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मांगों को लेकर रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की जायेगी.
हादसे के जिम्मेवारों पर होगी कार्रवाई : सीनियर डीइएन
चहारदिवारी गिरने की घटना की सूचना पर समस्तीपुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी जांच को मोतिहारी पहुंचे. इंजीनियरिंग सेल के सेक्शन डीइएन टू आरएन झा ने घटना स्थल का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है. जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी पर कार्रवाई होगी. जांच के लिए वरीय अधिकारी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है.