सिलिंडर विस्फोट में दो और की मौत

छपवा चौक पर नौ दिन पूर्व हुआ था हादसा छपवा अवैध गैस सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान हुए भीषण अग्निकांड के नौ रोज बीत गये. 21 में से 13 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, लेकिन मामले का आरोपित फरार है. मोतिहारी : सुगौली एनएच-28 के छपवा चौक के पास अवैध गैस रिफिलिंग कांड […]

छपवा चौक पर नौ दिन पूर्व हुआ था हादसा

छपवा अवैध गैस सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान हुए भीषण अग्निकांड के नौ रोज बीत गये. 21 में से 13 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, लेकिन मामले का आरोपित फरार है.
मोतिहारी : सुगौली एनएच-28 के छपवा चौक के पास अवैध गैस रिफिलिंग कांड में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक दो और घायलों की मौत हो गयी. मृतकों में हरसिद्धि के विनोद सहनी और सुगांव के विनोद कुमार शामिल है.
इस प्रकार छपवा कांड में मृतकों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गयी है. यहां बता दें कि 31 मई को हुए उक्त कांड में 21 लोग घायल हुऐ थे. इसमें शेष बचे पांच घायल की पटना में और तीन की चिकित्सा मोतिहारी में की जा रही है. मोतिहारी में इलाजरत घायलों की स्थिति खतरे के बाहर बतायी जाती है.
इधर, आपदा कार्यालय के अनुसार अंचल कार्यालय सुगौली द्वारा पूर्ण रिपोर्ट नहीं आने के कारण आपदा सहायता राशि नहीं दी जा सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >