फिल्मी अंदाज में केडिया को किया गया अगवा

मोतिहारी़ : व्यवसायी सुरेश केडिया को अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में अगवा किया था. केडिया अपहरण का सीन चाईना गेट एवं फिल्म हिना में फिल्माये गये एक दृश्य जैसा ही था. अपराधियों ने व्यवसायी को अगवा करने के लिए सड़क पर पशुओं को छोड़ आवागमन बाधित किया. फिर व्यवसायी केडिया के वाहन रूकते ही हथियार […]

मोतिहारी़ : व्यवसायी सुरेश केडिया को अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में अगवा किया था. केडिया अपहरण का सीन चाईना गेट एवं फिल्म हिना में फिल्माये गये एक दृश्य जैसा ही था. अपराधियों ने व्यवसायी को अगवा करने के लिए सड़क पर पशुओं को छोड़ आवागमन बाधित किया. फिर व्यवसायी केडिया के वाहन रूकते ही हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल वाहन को चारो तरफ से घेर कब्जे में कर लिया.

व्यवसायी के सीसा बंद गाड़ी का दरवाजा अग्नेयास्त्र के बल पर खुलवा बदमाशों ने केडिया को जबरन अपने उज्जले रंग के स्कॉपियों में जबरन बैठा निकल गये. हालांकि पास के गांव वालों ने अपराधियों के वाहन को रोकने का भरसक प्रयास किया था. इसके लिए बदमाशों के स्कॉपियों पर लोगों ने पथराव भी किया. लेकिन अपराधी तेज गति से निकलने में कामयाब रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >