अपराधियों के खिलाफ चलेगी संयुक्त मुहिम

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों व तस्करी के खिलाफ संयुक्त मुहिम चलाने को ले दोनों देश के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में केडिया अपहरण के अलावे अपराधिक गिरोहों के दस्तावेज खंगाले गये. एसपी जितेंद्र राणा ने नेपाल(वीरगंज) बारा आदि के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक की चर्चा […]

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों व तस्करी के खिलाफ संयुक्त मुहिम चलाने को ले दोनों देश के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में केडिया अपहरण के अलावे अपराधिक गिरोहों के दस्तावेज खंगाले गये. एसपी जितेंद्र राणा ने नेपाल(वीरगंज) बारा आदि के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई

बैठक की चर्चा करते हुए कहा कि अपराधी हो या तस्कर, पुलिस जाल में फंसना है. इसको लेकर दोनों देश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करेंगे. केंद्रीय अपहरण के मामले में सूचना आदान-प्रदान व समीक्षा के बाद अपराधियों की सूची का भी आदान-प्रदान हुआ. श्री राणा ने बताया कि अन्य अपराधियों-तस्करों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >