22 मिलरों के खिलाफ चार्जशीट

आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी ने की बकाया की समीक्षा. अब भी है 31 मिलरों पर करीब 25 करोड़ बकाया. मिलरों ने एसएफसी से धान लेकर नहीं की है चावल कीआपूर्ति. मोतिहारी : जिले के करीब 61 मिलरों पर पुलिस के साथ अब आर्थिक अपराध ईकाई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है .मामले में […]

आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी ने की बकाया की समीक्षा.

अब भी है 31 मिलरों पर करीब 25 करोड़ बकाया.
मिलरों ने एसएफसी से धान लेकर नहीं की है चावल कीआपूर्ति.
मोतिहारी : जिले के करीब 61 मिलरों पर पुलिस के साथ अब आर्थिक अपराध ईकाई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है .मामले में पुलिस ने 22 मिलरों के खिलफ चार्जशीट भी दाखिल की है जिनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायेगी . विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसको ले आर्थिक अपराध ईकाई के डीजीपी ए. के .ठाकुर ने पुलिस व खाद्य निगम के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा समीक्षा की है . इसको ले निलाम पत्र कार्यालय,पुलिस व एसएफसी के अधिकारियों के कान खड़े हो गयेे हैं.
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 61 मिलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है . इसमें अब 6 ने सम्पूर्ण राशि जमा कर दी है .नौ मिलरों ने 80 प्रतिशत राशि जमा की है और शेष राशि चेक के माध्यम से दी है. कुछ मिलरों का केस खारिज भी कर दिया गया है यानी कुल मिलाकर 31 मिलरों पर करीब 24 करोड़ 64 लाख रूपया बकाया है.इधर एसपी जितेन्द्र राणा के द्वारा थानों में दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा कर 22 के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कर दिया गया है .
क्या कहते हैं अधिकारी: जिला निलाम पत्र अधिकारी ने बताया कि बकायादार मिलरों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है .
चंदन कुमार, जिला निलामपत्र अधिकारी
क्या कहते हैं एसएफसी अधिकारी: आर्थिक अपराध ईकाई के अधिकारी द्वारा बकाया मामले की समीक्षा की जा रही है .
रामवकील पाण्डे,जिला एसएफसी प्रबंधक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >