हिंसक झड़प मामले में घायल की इलाज के दौरान मौत

घटना को लेकर पीपरा थाने में तीन अलग-अलग केस होली के दिन मामूली बात को लेकर हुई थी झड़प एक गुट के कई घरों में की गयी थी तोड़-फोड़ तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कर रही है कैंप पीपरा : आदर्श ग्राम खैरी माल में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में […]

घटना को लेकर पीपरा थाने में तीन अलग-अलग केस

होली के दिन मामूली बात को लेकर हुई थी झड़प
एक गुट के कई घरों में की गयी थी तोड़-फोड़
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कर रही है कैंप
पीपरा : आदर्श ग्राम खैरी माल में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में स्थानीय पुलिस दोनों गुटों के आवेदन पर अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज की है. घटना में घायल हरि सहनी के पुत्र मिथलेश सहनी के लिखित फर्द बयान पर मुशहर गुट के हिरामन मांझी, मुन्ना मांझी खुब लाल मांझी, मंगल मांझी, अनिल मांझी, जयमंगल मांझी, संजीव मांझी व दशई मांझी को नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर घायल हरि सहनी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी है.
इस संबंध में पीडि़त मिथलेश सहनी ने अपने घायल पिता के इलाज के क्रम में इमरजेंसी अस्पताल न्यू बाइपास रोड कंकड़बाग थाना में लिखित फर्द बयान दिया है. फर्द बयान पर पीपरा पुलिस कांड संख्या 55/16 दर्ज कर नामजद अभियुक्तों में खुबलाल मांझी को गिरफ्तार कर लिया है.
वही पुलिस दूसरे गुट के रामकली देवी के लिखित आवेदन पर विश्वनाथ सहनी परमालाल सहनी, जिया लाल प्रसाद, रूपलाल प्रसाद, रमेश प्रसाद, रामायण प्रसाद, पीपराकोठी थाना के क्षेत्र के कसवा गांव का प्रभु सहनी, राजवंशी सहनी, दरोगा सहनी सहित 30 को नामजद दो सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इस संबंध में पीडि़त महिला रामकली देवी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि इन नामजदों में श्री निवास सहनी, मिथलेश सहनी,
23 मार्च 16 को संध्या 4.30 बजे बाइक पर सवार होकर मेरे घर के समीप आया जहां मै दरवाजे पर बैठी थी, इसी क्रम में गाली गलौज करते हुए मारपीट किया तथा अपने समर्थकों के साथ मिलकर 4 हजार रूपया तथा गले से सोने की चैन लूट ली तथा गांव छोड़ कर भाग जाने की धमकी भी दी. वही 24 मार्च 16 को सुबह 8.30 बजे सभी नामजद समर्थकों के साथ आये व बस्ती में घुसकर लूटपाट किये तथा घर सहित घरेलू उपयोग के समाग्री तोड़फोड़ के चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >