युवक को अगवा कर बोलेरो से कुचला

मोतिहारी : केसरिया थाना के कुशहर गांव निवासी राजन कुमार को बोलेरो सवार बदमाशों ने शनिवार की रात अगवा कर लिया. उसे एक सुनसान जगह ले जाकर बदमाशों ने पहले बेरहमी से पिटाई की, उसके बाद हत्या की नीयत से बोलरो से कुचल डाला. बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझ पॉकेट से पर्स व मोबाइल […]

मोतिहारी : केसरिया थाना के कुशहर गांव निवासी राजन कुमार को बोलेरो सवार बदमाशों ने शनिवार की रात अगवा कर लिया. उसे एक सुनसान जगह ले जाकर बदमाशों ने पहले बेरहमी से पिटाई की, उसके बाद हत्या की नीयत से बोलरो से कुचल डाला. बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझ पॉकेट से पर्स व मोबाइल सहित सोने की चेन व अंगुठी छीन फरार हो गये.

उस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को सड़क किनारे गिरा हुआ देख कोटवा थाना को सूचना दी. थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार घटना स्थल पर पहुंच गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना को लेकर राजन कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम एक अंजान व्यक्ति ने फोन किया. अपने घर का रास्ता बताते हुए कहा कि जल्दी आइये सूई देना है. राजन बाइक पर बैठ फोन करने वाले व्यक्ति के बताये रास्ते की तरफ चल दिया.
अर्जुन छपरा गांव के पास पहुंचा तो सड़क के बीचो-बीच बोलेरो लगा हथियार लेकर खड़े पांच लोगों ने घेर लिया. गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक से उतार बोलेरो पर बैठा आंख पर पट्टी बांध दी. करीब एक घंटे का सफर तय कर बोलेरो रोक नीचे उतारा. पिटाई कर पहले अंगुठी, चेन व पर्स छीना, उसके बाद बोलेरो से कुचल डाला. उसने बदमाशों में एक की पहचान डुमरियाघाट के हुसैनी गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में करते हुए आरोपित किया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए केसरिया थाना भेजा जायेगा.
मच्छरदानी में ब्लेड मारकर चुराया मोबाइल : मोतिहारी. शहर के चांदमारी एकौना मोहल्ला में शनिवार की रात चोरों ने अधिवक्ता मुकेश वर्मा के घर की खिड़की से हाथ लगा ब्लेड से मछड़दानी फाड़ मोबाइल चोरी कर लिया. श्री वर्मा सुबह उठे तो देखा कि मछड़दानी फटा हुआ है और उनके बेड से मोबाइल गायब है. उन्होंने पहले घर में मोबाइल की खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला. उसके बाद नगर थाना में आवेदन दिया. नगर इंस्पेक्टर आरपी वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >