पैक्स व व्यापार मंडल के द्वारा धान खरीद के बाद पैसे के लिए किसान परेशान थे. लेकिन होली को देखते हुए बिहार राज्य खाद्य निगम ने भुगतान के लिए करीब साढ़े 38 करोड़ की राशि जारी कर दी है .
मोतिहारी : बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न पैक्सों व व्यापार मंडलों के द्वारा धान खरीद अंतिम चरण में है. अब तक करीब 53 हजार 671 एमटी धान का खरीद हुआ है . ब्रिकी के धान से एसएफसी को अब तक सीएमआर के तहत 20 हजार 233 एमटी चावल जमा कराया गया है . इधर होली व भुगतान को ले किसानों की परेशानी को देखते हुए एसएफसी ने करीब 38 करोड़ 45 लाख 73 हजार रूपये जारी कर दिये हैं.
एसएफसी के जिला प्रबंधक राम वकील पाण्डेे ने बताया कि पैक्स व व्यापार मंडलों के माध्यम से किसानों के लिए जारी की गई राशि का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया गया है . भुगतान में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी.धान का भुगतान 1410 रूपये प्रति क्विटंल की दर से करना है .
क्या कहते हैं अधिकारी
एसएफसी के जिला प्रबंधक ने बताया कि अगर किसानों से इस तरह की सूचना मिलती है तो दोषी पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
रामवकील पांडे, जिला, प्रबंधक एसएफसी
