होटल मालिक को चाकू मार गल्ला से 20 हजार लूटा

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसतपुर गांव में कर्ज नहीं देने पर होटल संचालक बाबूलाल दास सहित उसकी पत्नी सुशीला देवी व पुत्र दिनेश कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना को लेकर बाबूलाल दास ने थाना में आवेदन देकर शिव राय, जयप्रकाश राय,सुभाष राय,शांति देवी व रिंकी कुमारी के विरुद्ध […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसतपुर गांव में कर्ज नहीं देने पर होटल संचालक बाबूलाल दास सहित उसकी पत्नी सुशीला देवी व पुत्र दिनेश कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना को लेकर बाबूलाल दास ने थाना में आवेदन देकर शिव राय, जयप्रकाश राय,सुभाष राय,शांति देवी व रिंकी कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उसने पुलिस को बताया है कि उक्त सभी लोग होटल पर पहुंच 10 हजार रुपये कर्ज मांगा. कर्ज देने से इंकार करते हुए कहा कि पहले का 22 हजार रुपया कर्ज चुकता करने पर पैसा दूंगा. इस बात से सभी आग बबूला हो गये, उसके बाद मारपीट करते हुए होटल में तोड़फोड़ किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >