बरात में फायरिंग किशोर की मौत

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के ढेकहा गांव में बरात में फायरिंग से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है. मृतक राजकुमार प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार था. वह पड़ोस में आयी बरात देखने अपनी मां के साथ गया था. वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर जैसे […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के ढेकहा गांव में बरात में फायरिंग से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है. मृतक राजकुमार प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार था. वह पड़ोस में आयी बरात देखने अपनी मां के साथ गया था. वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर जैसे ही चढ़ा कि जश्न में फायरिंग होने लगी.

एक गोली रौशन के सीने में लगी और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने लड़की के पिता लालबाबू प्रसाद व भाई चंद्रिका प्रसाद को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम Â बाकी पेज 15 पर

बरात में फायरिंग
के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. शव से गोली का पिलेट निकला है. शायद पिलेट राइफल की गोली का है.
जानकारी के अनुसार, ढेकहा के लालबाबू प्रसाद की बेटी सुनीता कुमारी की बरात घोड़ासहन के ननौरा गांव से आयी थी. बरात दरवाजे पर लग चुकी थी. दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर जैसे ही चढ़ा कि कुछ लोग अवैध हथियार से फायरिंग करने लगे. इस दौरान पास में खड़े रौशन कुमार के सीने में एक गोली लग गयी और उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद जश्न का माहौल मातम में बदल गया. बरात आये सैकड़ों लोग भाग निकले. स्टेज पर ही सिंदुरदान का रश्म हुआ और लड़का पक्ष वाले लड़की को विदा कर चलते बने. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन नहीं दिया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने कहा कि लालबाबू प्रसाद व उनके पुत्र चंद्रिका प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. उनलोगों ने शादी समारोह में कुछ बदमाशों को बुलाया था. बदमाशों ने अवैध हथियार से फायरिंग की. इसमें गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गयी. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >