मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के आधा दर्जन अपराधी व नक्सलियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ायी जायेगी. वहीं, एक अपराधी व एक नक्सली पर इनाम घोषित होगा. इसके लिए जिला से एक रिपोर्ट मुख्यालय भेजा गया है. जिस पर इनाम घोषित होगी, उसमें मुकेश पाठक गिरोह का अमित पांडेय शामिल है. अमित कल्याणपुर के पीपराखेम गांव का रहने वाला है.
मुकेश के शागिर्द व नक्सली पर घोषित होगा इनाम
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के आधा दर्जन अपराधी व नक्सलियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ायी जायेगी. वहीं, एक अपराधी व एक नक्सली पर इनाम घोषित होगा. इसके लिए जिला से एक रिपोर्ट मुख्यालय भेजा गया है. जिस पर इनाम घोषित होगी, उसमें मुकेश पाठक गिरोह का अमित पांडेय शामिल है. अमित कल्याणपुर के पीपराखेम […]

वहीं, पताही नुनफरवा के नक्सली सुरेश बैठा पर भी इनाम घोषित होगा. दोनों के आपराधिक वृतांत के साथ रिपोर्ट भेजा गया है, जबकि मधुबन कौड़िया के माओवादी प्रवक्ता प्रहार उर्फ रामबाबू राम, तुरकौलिया जयसिंहपुर के अपराधी धर्मेंद्र राय, पताही गोनाही के नन्हक सिंह सहित अन्य पर घोषित इनाम की राशि बढ़ायी जायेगी. पुलिस ने भगोड़े अपराधियों व नक्सलियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिलने पर इनाम घोषित करने व घोषित इनाम की राशि बढ़ाने का फैसला लिया है.
जानकारी के अनुसार, इनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में प्रत्येक दो साल पर इनाम की राशि बढ़ाने का प्रावधान है. इसके तहत एसपी जितेंद्र राणा ने थानाध्यक्षों से इनाम घोषित भगोड़े अपराधियों की सूची तबल करते हुए मुख्यालय के पास रिपोर्ट भेज दिया है.
नक्सली रामबाबू पर है पांच लाख का इनाम :उत्तर बिहार जोनल कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता रामबाबू राम उर्फ राजन जी पर पहले से पांच लाख का इनाम है. वहीं, तुरकौलिया जयसिंहपुर के धर्मेंद्र राय पर 50 हजार, पताही गोनाही के नन्हक सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित है. इनाम की राशि में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है.
विनोद सिंह की हत्या में फरार चल रहा है धर्मेंद्र : तुरकौलिया जयसिंहपुर के धर्मेंद्र राय पर बाहुबली विनोद सिंह की हत्या का आरोप है. उनकी हत्या वर्ष 2002 में उनके आवास छतौनी मठिया जिरात पर एके 47 से गोली मार कर दी गयी थी. उनकी हत्या का आरोपी कुख्यात छोटे लाल सहनी मारा जा चुका है. जबकि धर्मेंद्र राय आज तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी जितेंद्र राण ने बताया कि एक अपराधी व एक नक्सली पर इनाम की घोषणा के लिए िरपोर्ट भेजी गयी है. इसके अलावा कुछ की इनामी रााशि बढ़ायी जायेगी.
लोडेड ट्रक नदी में पलटा, गेहूं हुआ खराब
एसएफसी का गेहूं लदा ट्रक रामगढ़वा के नवकठवा स्थित तीलावे नदी में बने डायवर्सन पर संतुलन बिगड़ जाने के करण दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में ट्रक पर लदा गेहूं पूरी तरह से पानी से भींग गया है. यह घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे के आस-पास की बतायी जा रही है. इस घटना में चालक व उपचालक गाड़ी से कूद पर अपनी जान बचाने में कामयाब रहें.